मंदसौर। अजाक्स द्वारा बाबा भीमराव अंबेडकर जन्म उत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ आज अंबेडकर चौराहा मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर सर्वप्रथम माल्यार्पण कर किया गया और जय भीम जय घोष के नारे लगाए। भारत रत्न बाबासाहेब डॉ.भीमराव अंबेडकर के 133 वें जन्मोत्सव पर मध्य प्रदेश अजाक्स एवं समस्त सामाजिक भीम अनुयायियों संगठनों के तत्वाधान में बाबासाहेब के जीवन दर्शन पर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया गया। सभी प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखें।इसके अलावा प्रतिभा सम्मान, सेवानिवृत एवं नवनियुक्त कर्मचारियों का सम्मान भी किया गया। सभी भीम अनुयायियों ने एक दूसरे को जन्म जयंती की बधाई दी। वही कार्यक्रम का समापन समता भोज के साथ हुआ।
0 Comments