ग्राम पंचायत भूखी में आईल चोरों से किसान हो रहे परेशान


मंदसौर। ग्राम पंचायत भूखी में आईल चोरों से परेशान होकर ग्रामीण सरपंच बालू गुर्जर के साथ यशोधमन थाने पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में लगे डीपी से रात में चोर आईल  निकाल लेते हैं जिससे उन्हें सिंचाई करने में परेशानी हो रही है ।


ग्राम पंचायत भूखी के सरपंच  बालू गुर्जर ने बताया कि   विगत दिनों चोरों ने गांव के आसपास आतंक मचा रखा है आए दिन खेत पर लगी सिंचाई के लिए डीपी से आईल चोरी कर रहे हैं जिसके चलते समय पर सिंचाई नहीं हो पा रही है और  किसान काफी परेशान हो रहे हैं जिसको लेकर आज थाना प्रभारी संदीप मंगोलिया को शिकायत दर्ज कराई है। इस मौके पर फकीरचंद, गोखरा लाल, अर्जुन, करूलाल, प्रभुलाल दयाराम, मेघराज, बाबूलाल,अंबालाल रतनलाल राय सिंह सभी किसान उपस्थित थे।

Post a Comment

0 Comments