मंदसौर। जिले में हो रहे चित फंड घोटाले और अनुसूचित जनजाति पर अत्याचार को लेकर भीम आर्मी आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी ने मंदसौर गांधी चौराहे पर एकत्रित होकर पैदल जन आक्रोश रैली निकालकर जिला कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया आजाद समाज पार्टी के पूर्व जिला प्रभारी राकेश सूर्यवंशी ने बताया की भगवान पशुपतिनाथ महादेव के नाम से चित फंड कंपनी खोलकर जिले के भोले भाले युवाओं को झांसे में लेकर एजेंट बनाकर करोड़ों रुपए लेकर फरार हुए लोगों पर कार्रवाई की मांग की और मंदसौर पीजी कॉलेज में प्राचार्य के ऊपर हुई निलंबन की कार्रवाई को लेकर भी नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया गया। जिले के गांव ढकनी में दबंगों द्वारा महिला की गोली मारकर हत्या कर दी थी इसका मुख्य आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ उसकी गिरफ्तारी को लेकर कहीं घंटे तक धरना प्रदर्शन किया गया और प्रशासन को अवगत कराया गया कि जल्द से जल्द ज्ञापन में जो मुद्दे दिए गए उन पर कार्रवाई नहीं हुई तो बड़ा आंदोलन करेंगे।
0 Comments