ग्राम पंचायत भूखी में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया


मंदसौर। ग्राम पंचायत भूखी में गणतंत्र दिवस बड़े  हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। ग्राम पंचायत परिसर और प्राथमिक विद्यालय भूकी में सरपंच बालू गुजर ने ध्वजारोहण किया। शासकीय विद्यालय के बच्चों ने गांव में तिरंगा यात्रा निकाली और भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाए। इस अवसर पर शासकीय प्राथमिक विद्यालय भूकी में  शिक्षकों ने सरपंच बालू गुर्जर का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। 


तत्पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गया। वही बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए ग्रामीणजनो ने पुरस्कार स्वरूप इनाम भी दिया। अंत में सभी को मिठाई बाटी गई। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव, शिक्षकगण और ग्रामीण जन उपस्थित थे।



Post a Comment

0 Comments