मंदसौर । प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी शहर ब्लॉक कांग्रेस द्वारा गणतंत्र दिवस पर्व हर्ष उल्लास एवं उत्साह के साथ कांग्रेस कार्यालय पर समारोह पूर्वक मनाया गया । सुबह सबसे पहले सभी कांग्रेस जन अनुशासन के साथ कतार बध होकर आजादी के नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए प्रभात फेरी निकाली । प्रभात फेरी के बाद जिला मुख्यालय स्थित कांग्रेस कार्यालय पर प्रातः 8.30 बजे जिला कांग्रेस अध्यक्ष व विधायक श्री विपिन जैन ने झण्डा वंदन किया । इस अवसर पर श्री जैन ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री जीतू पटवारी का प्रदेश की जनता के नाम संदेश का वाचन कर देश व प्रदेश में खुशहाली व अमन चैन की कामना कर सभी को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी । तत्पश्चात राष्ट्रपिता महात्मागांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी कांग्रेस जन ने । गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ जन, महिलाएं,पार्टी के पदाधिकारी,कार्यकर्ता गण शीत लहर व भरी ठंड होने के बावजूद बड़ी संख्या में मौजूद थे ।
इस अवसर पर पूर्व विधायक श्री नवकृष्णा पाटिल,श्रीमती पुष्पा भारती ,प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी में सर्वश्री महेंद्र सिंह गुर्जर,सोमिल नाहटा,पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रकाश रातडिया, मनजीत सिंह टुटेजा, जिला पदाधिकारीयो में सर्वश्री कांतिलाल राठौर,तरुण खींची,अजय लोढ़ा,के के सिंह भाटी, राजनारायण लाड़,आसिफ छिपा,विश्वास दुबे, संजय नाहर, माजिद चौधरी, सकलेन करार,लक्ष्मण मेघनानी, हाजी रशिद खान, योगेश जोशी, साबिर इलेक्ट्रीशियन,राजेश फरक्या, मुर्तुजा घड़ियाली ,सुदर्शन सिंह शक्तावत,मोर्चा संगठन के पदाधिकारी में सर्वश्री सेवादल जिला अध्यक्ष दिलीप देवड़ा,अजजा विभाग के जिला अध्यक्ष रमेश सिंगार, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनीस मंसूरी, पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष यूनुस मेव, पूर्व एनएसयूआई जिला अध्यक्ष राजेश सोलंकी,पूर्व अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष साबिर मदारी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष गण में सर्वश्री डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर, विकास दशोरा, कार्यवाहक अध्यक्ष गण में सर्वश्री सलीम खान, घनश्याम कुमावत ,महिला नेत्रियों में सुश्री इष्टा भाचावत,रफत पयामी,अंजू तिवारी, अनीता भदोरिया,वर्षा सांखला,योगिता बैरागी,मंडलम,सेक्टर अध्यक्ष गण में सर्वश्री रमेश ब्रिजवानी ,दशरथ सिंह राठौड़, पंकज जोशी,शुभम कुमावत,अजय सोनी, सेक्टर अध्यक्ष महेश गुप्ता, सादिक गोरी, सागर अंसारी, प्रीतम पंचोली, घनश्याम लोहार, साथ ही इस अवसर पर गोपाल सिंह गुर्जर,अजीत नाहर,महेश आर्य ,दीपक बसेर,श्री चंद भावनानी,दुर्गेश चंदेल, सोहेल कुरेशी ,रवि विनायका, घनश्याम चौहान,राकेश सेन,कान्हा सेन,भाविक संचेती, अक्षय सेठिया,भेरूलाल कुमावत, कन्हैयालाल कुमावत, देवेंद्र खाबिया, मोहनपुरी गोस्वामी, खालिक शेख आदि इस अवसर पर उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन खानपुरा मंडल अध्यक्ष रमेश बिजवानी ने किया वही सभी का आभार शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राघवेंद्र सिंह तोमर ने किया ।


0 Comments