जुआ खेल रहे 06 जुआरियो को पकड़कर 18000 रुपये नगदी की बरामद

 


 मंदसौर ।    मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी जुआ, सट्टा, आबकारी जैसे अपराधों पर नियंत्रण तथा कार्रवाई संबंध में सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा दलोदा थाना क्षेत्र में जुआ खेल रहे 06 जुआरियों को पकड़कर उनके कब्जे से 18000 रुपए नकदी बरामद करने में सफलता प्राप्त की है । आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


गिरफ्तार आरोपी

1. अकबर पिता शाजाद पठान निवासी दत्ता की घाटी मंदसौर 

2. मुहम्मद शोएब पिता तौफीक मेवाती निवासी जयपुरा मंदसौर 

3. समीर पिता बाबू नियारगर निवासी गुदरी तोड़ा मंदसौर

4. इमरान पिता इस्लाम पठान निवासी स्टेशन रोड मंदसौर

5. शफी पिता गफ्फूर खां निवासी मदारपुरा मंदसौर

6. भरत पिता प्रकाश सूर्यवंशी निवासी रविदास दरवाजा मंदसौर

सराहनीयकार्य- उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा, सउनि कैलाश सिंह बघेल ,आर.युवराज सिंह, आर. गोपाल कृष्ण, आर. सागर शर्मा, आर कमलेश, आर सुनील यादव, आर विजय दडिग महत्वपूर्ण भूमिका रहा ।

Post a Comment

0 Comments