संत रविदास जयंती पर मेघवाल समाज ने निकाला भव्य चल समारोह, प्रतिभाओं का हुआ सम्मान


मंदसौर। मेघवाल समाज विकास परिषद जिला सचिव राधेश्याम सिनम ने बताया कि मेघवाल समाज विकास परिषद के तत्वाधान राधेश्याम ग़ौरवी जिला अध्यक्ष ने नेतृत्व में रविवार को संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर शहर के प्रमुख मार्गों से भव्य चल समारोह निकाला गया और संजय गांधी उद्यान में धर्मसभा व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

भव्य चल  समारोह का शुभारंभ अंबेडकर चौराहे से हुआ, जहाँ संत रविदास जी की आकर्षक झांकी के साथ चल समारोह निकाला गया। शहर के प्रमुख चौराहों पर भीम आर्मी, अजाक्स संगठन, सिंधी समाज, मालवीय समाज, विश्व हिंदू परिषद, जिला कांग्रेस कमेटी और गायत्री परिवार सहित अनेक संगठनों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।

धर्मसभा में मुख्य वक्ता के रूप में किसान नेता श्यामलाल जोकचंद ने कहा कि हमें संत रविदास के बताए मार्ग पर चलकर मानवता की सेवा करनी चाहिए। उन्होंने समाजजनों से अपील की कि वे अपने बच्चों को शिक्षित करें ताकि समाज का नाम रोशन हो सके। जोकचंद ने वीरांगना कंचन बाई मामले नीमच प्रशासन के ढुलमुल रवैये की निंदा की। मंदसौर विधायक विपिन जैन ने भी शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए मेघवाल समाज के प्रस्तावित छात्रावास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए देने की घोषणा की।

*वीरांगना कंचन बाई को श्रद्धांजलि और आर्थिक सहायता-* कार्यक्रम के दौरान नीमच जिले के रानपुर की वीरांगना कंचन बाई मेघवाल को भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई, जिन्होंने मधुमक्खियों के हमले से 20 बच्चों की जान बचाते हुए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

*प्रतिभाओं का हुआ सम्मान-*परिषद द्वारा समाज के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया जिन्होंने कक्षा 10वीं और 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। साथ ही, हाल ही में शासकीय सेवा में नियुक्त हुए युवाओं और सेवानिवृत्त हुए वरिष्ठ समाजजनों का भी मंच से सम्मान किया गया।

गरिमामयी उपस्थिति मंच पर प्रदेश अध्यक्ष प्रभुलाल सूर्यवंशी, महेंद्रसिंह गुर्जर (कांग्रेस जिलाध्यक्ष), प्रिंस सूर्यवंशी (आजाद समाज पार्टी), प्रह्लाद कुमार सूर्यवंशी, (अजाक्स),विजेश मालेचा मल्हारगढ़ विधानसभा क्षेत्र कांग्रेस नेता ब्लॉक अध्यक्ष मल्हारगढ़, राकेश सूर्यवंशी (भीम आर्मी), बालाराम सिसोदिया, मांगीलाल कमलवा,पी सी चौहान,राजेश गुर्जर राज्यसभा संसद प्रतिनिधि, कचरुलाल पंडा दीपाखेड़ा,प्रताप गेहलोत रेंजर फारेस्ट विभाग, शोभाराम राठौर पीपलोंन,डॉ प्रहलाद डाँगी,बगदीराम यादव,जग्गनाथ सुर्यवंशी संविधान विशेषज्ञ,अम्बालाल चंद्रावत,पन्नालाल दहिया,गोविंदराम दडिंग,एम एल चरेड जन्मोत्सव समिति प्रभारी सहित समाज के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष प्रभुलाल सूर्यवंशी ने की आभार समिति अध्यक्ष रामलाल बड़गोती समिति सचिव दुर्गाशंकर सुनार्थी ने किया । कार्यक्रम का संचालन भुवानीराम गहलोत डॉ रामनारायण पँवार ने किया

Post a Comment

0 Comments