थाना दलौदा पुलिस द्वारा अपहृत बालिका को दस्तयाब कर आरोपी को किया गिरफ्तार


मंदसौर।मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी महिला संबधी अपराधों से संबंधित आरोपीयों  के गिरफ्तारी के संबंध में मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम द्वारा नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर  अपहरण कर ले जाने वाले आरोपी आरोपी दीपक सुर्यवंशी निवासी निम्बाखेडी को पुलिस  द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की ।

घटना का संक्षिप्त  विवरण -  घटना का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना दलौदा पर  फरियादीया ने हाजिर होकर रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी लडकी को अपहरण करके ले गया है । उक्त पर थाना हाजा पर अप क्र.93/26 धारा 137(2) बी एन एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया । प्रकरण में विशेष टीम का गठन कर  सीसीटीवी  फुटेज व  वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर प्रकरण में आरोपी दीपक पिता गोपाल सुर्यवंशी उम्र 23 साल  निवासी निम्बाखेडी को गिरफ्तार कर नाबालिग लडकी को दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई ।  

 गिरफ्तारी आरोपी - दीपक पिता गोपाल सुर्यवंशी उम्र 23 साल  निवासी निम्बाखेडी

 सराहनीय कार्य  - उनि.शुभम व्यास थाना प्रभारी, सउनि प्रमोदसिंह तोमर,सउनि कैलाश बघेल, प्र आर 290 जितेन्द्रसिंह,म.प्र.आर.07 लक्ष्मी  पाटीदार,आर.905 गजेन्द्रसिंह,आर 316 परिमाल सिंह ,आर 739 विजेन्द्र सिंह का सराहनीय योगदान रहा ।

Post a Comment

0 Comments