दलौदा मंडी से चोरी गई 75 किलो लहसुन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार


दलौदा (जिला मन्दसौर)। कृषि उपज मंडी दलौदा से चोरी हुई लहसुन की बरामदगी करते हुए दलौदा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी संपत्ति संबंधी अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल एवं एसडीओपी (ग्रामीण) कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी शुभम व्यास के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी गई लहसुन बरामद की।

घटना का संक्षिप्त विवरण

थाना दलौदा में दिनांक 28 फरवरी 2026 को कृषि मंडी दलौदा के चौकीदार तुफानसिंह पिता मोखमसिंह राजपूत, निवासी पटेला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दो अज्ञात आरोपी मंडी परिसर से लहसुन के कट्टे चोरी कर ले गए। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना दलौदा में अपराध क्रमांक 87/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान सउनि कैलाशसिंह बघेल के नेतृत्व में टीम ने मुखबिर सूचना पर कार्रवाई करते हुए ईदगाह के सामने एलची रोड से आरोपी राधेश्याम उर्फ राजेश पिता प्रेमचंद, निवासी भदवासा थाना नामली जिला रतलाम (हाल मुकाम एलची) एवं भानुप्रतापसिंह उर्फ राहुल पिता शंकर लौहार, निवासी कालुखेड़ा जिला रतलाम को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से करीब 75 किलोग्राम वजनी लहसुन के कट्टे जब्त किए गए।

सराहनीय भूमिका

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी शुभम व्यास, सउनि कैलाशसिंह बघेल, सउनि प्रमोद सिंह तोमर, आरक्षक विजेंद्रसिंह (क्रमांक 279) एवं आरक्षक चालक मुकेश नैन (क्रमांक 74) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments