मंदसौर।आगामी त्योहारों के मद्देनजर शांति, सौहार्द और आपसी भाईचारे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से थाना परिसर सीतामऊ में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं नगर के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर आगामी आयोजनों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का संकल्प लिया।
अधिकारियों ने उपस्थितजनों से अपील की कि त्योहारों के दौरान आपसी सहयोग, संयम एवं भाईचारा बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें। सभी ने मिलकर नगर में शांति व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन दिया।
बैठक में एसडीओपी दिनेश प्रजापति, नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला, तहसीलदार मोहित सिनम, सीएमओ जीवन रॉय माथुर, थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति, नप उपाध्यक्ष सुमित रावत सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी, सर्व समाज के प्रमुखजन एवं पत्रकारगण उपस्थित रहे।


0 Comments