मंदसौर (श्याम आठेला)। ग्राम पंचायत कनाहेड़ा की पावन धरा पर श्रीमद् भागवत कथा को लेकर भव्य तैयारियां जोरों पर हैं। गांव सहित आसपास के ग्रामीणजन बढ़-चढ़कर सेवा कार्यों में भाग ले रहे हैं। कथा का आयोजन 24 फरवरी से 2 मार्च तक किया जाएगा।
कथा का वाचन पूज्य गुरुदेव, मां सरस्वती के वरद पुत्र संत श्री कमल किशोर जी नागर के श्रीमुख से होगा। आयोजन समिति द्वारा कथा स्थल पर व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, जिसमें पांडाल, बैठक व्यवस्था, प्रकाश एवं ध्वनि की विशेष तैयारियां शामिल हैं। ग्रामीणों में कथा को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से सपरिवार कथा में पधारकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर शिक्षा विभाग से कैलाश चंद्र फरक्या, राजेश गुप्ता, विक्रम सिंह देवड़ा, बालकृष्ण प्रधान, सुनील जैन, अनूप धनोतिया, महेश गुप्ता, संतोष शर्मा, हिम्मत सिंह जगावत, जीवन सिंह देवड़ा एवं जगदीश चंद्र वेद सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।




0 Comments