राकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में किया भीम आर्मी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण


मंदसौर।संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी के नेतृत्व में किया गया।

इस दौरान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने एकत्रित होकर बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में “जय भीम, जय भारत”, “आजाद समाज पार्टी जिंदाबाद” और “जय जय जय भीम” के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा।

इस अवसर पर भीम आर्मी संगठन के जिला पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने बाबा साहेब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में समानता व न्याय के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

Post a Comment

0 Comments