मंदसौर । मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति-जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ (अजाक्स) एवं भीमराव आंबेडकर जन्मोत्सव समिति द्वारा आंबेडकर चौराहा, मंदसौर में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ. बी.आर. आंबेडकर जी की जयंती अजाक्स जिला अध्यक्ष श्री प्रहलाद कुमार सूर्यवंशी की अध्यक्षता में हर्षोल्लास एवं भव्यता के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. पुरुषोत्तम मेघवाल ने अपने उद्बोधन में कहा —“बाबा साहब का दिया मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो’ आज भी समाज को आगे बढ़ाने का सबसे बड़ा आधार है। शिक्षा ही वह शक्ति है, जो समाज को समानता और सम्मान दिला सकती है।”कार्यक्रम का संचालन एवं अतिथि परिचय श्री मनोज कुमार धानिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप मेंश्री राजू सोलंकी,श्री जमना प्रसाद जी अहिरवार (संभागीय संयुक्त सचिव),डॉ. के.आर. सूर्यवंशी,
श्री रामलाल लोदवार,श्री राधेश्याम गौरवी,डॉ. श्रीमती रिंकू भगोरा,डॉ. राजेश सकवार,श्री के.सी. सोलंकी,श्री ओ.पी. वर्मा,श्री हीरालाल मालवीय,श्री के.आर. सूर्यवंशी,श्रीमती ललिता बामनिया (महिला प्रकोष्ठ),श्रीमती ममता परिहार (महिला प्रकोष्ठ) आदि अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा साहब एवं महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। अजाक्स की गतिविधियों की जानकारी श्री रघुवीर मालवीय द्वारा प्रस्तुत की गई।
इस अवसर पर मंदसौर ब्लॉक अध्यक्ष शैलेंद्र गोयल,मंदसौर तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार सूर्यवंशी,मल्हारगढ़ ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार चौहान,मल्हारगढ़ तहसील अध्यक्ष विजय कुमार देवड़ा,दलौदा तहसील अध्यक्ष अंबालाल डांगी,सीतामऊ ब्लॉक अध्यक्ष जगदीश सोलंकी,सीतामऊ तहसील अध्यक्ष कारूलाल सूर्यवंशी,सुवासरा तहसील अध्यक्ष दिलीप सोलंकी,गरोठ ब्लॉक अध्यक्ष भौनीराम सिन्हा, गरोठ अध्यक्ष सुरेश जजावरा,शामगढ़ तहसील अध्यक्ष अशोक यादव,भानपुरा तहसील अध्यक्ष कैलाशचंद्र धानिया तथा अजाक्स के अन्य जिला, ब्लॉक एवं तहसील पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में बाबा साहब के अनुयायी उपस्थित रहे, जिससे पूरा वातावरण “जय भीम” के नारों से गूंज उठा।
इस दौरान —प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को मोमेंटो एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।सामान्य ज्ञान परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।विभिन्न विभागों में चयनित नवनियुक्त कर्मचारियों का बाबा साहब की तस्वीर एवं पंचशील दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।आर्थिक रूप से कमजोर किन्तु अपने बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने वाले अभिभावकों का विशेष सम्मान किया गया।
सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को शाल, पंचशील दुपट्टा एवं तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में जिला उपाध्यक्ष श्री रामनिवास सूर्यवंशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया। तत्पश्चात समता भोज का आयोजन किया गया।उक्त जानकारी जिला प्रवक्ता श्री नितिन परमार द्वारा दी गई।


0 Comments