साथी से बदसलूकी पर भीम आर्मी का हल्ला बोल, अजाक्स थाने में FIR दर्ज


मंदसौर। साथी के साथ हुई बदसलूकी को लेकर भीम आर्मी और आज़ाद समाज पार्टी ने शुक्रवार को मंदसौर में कड़ा रुख अपनाया। दोनों संगठनों की पूरी टीम ने एकजुट होकर अजाक्स थाने में FIR दर्ज करवाई। 


जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी, जिला उपाध्यक्ष फिरोज मंसूरी और भीम आर्मी जिला अध्यक्ष राकेश सूर्यवंशी समेत तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस दौरान थाने पर मौजूद रहे। संगठन ने साफ चेतावनी दी कि उनके किसी भी पदाधिकारी या कार्यकर्ता के साथ दुर्व्यवहार करने वाले को कानून के तहत सख्त कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।कार्रवाई में देरी पर गांधी चौराहे पर धरना, फिर दर्ज हुई FIR  संगठन के अनुसार घटना के बाद अगली सुबह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद टीम दोपहर 12 बजे मंदसौर रवाना हुई। 

पूरे घटनाक्रम का सिलसिलेवार ब्यौरा:


संगठन के पदाधिकारियों ने कहा, "साथी के साथ हुई बदसलूकी कोई छोटी घटना नहीं है। हम चुप बैठने वालों में से नहीं हैं, और हर अन्याय का जवाब कानूनी तरीके से मजबूती के साथ देंगे।" 

प्रदर्शन के समापन पर कार्यकर्ताओं ने ‘जय भीम, जय भारत, जय संविधान’ के नारे लगाए।

Post a Comment

0 Comments