भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के तत्वाधान में विशाल रैली का आयोजन


मंदसौर।भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी, जिला मंदसौर के नेतृत्व में 14 अप्रैल को भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर एक विशाल बाइक रैली का आयोजन किया जा रहा है।इस रैली में भीम आर्मी एवं आज़ाद समाज पार्टी के सैकड़ों युवा साथी बाइक के साथ सुवासरा से बौद्ध पार्क प्रस्थान करेंगे, जो बसई, सीतामऊ, कायमपुर एवं नाहरगढ़ होते हुए मंदसौर के अंबेडकर चौराहा पहुंचेंगेयह रैली सामाजिक न्याय, समानता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से निकाली जा रही है।इस भव्य रैली का नेतृत्व आज़ाद समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस सूर्यवंशी द्वारा किया जाएगा।सभी साथियों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस रैली को सफल बनाएं। यह जानकारी जिला मीडिया प्रभारी ने दी।

Post a Comment

0 Comments