मंदसौर।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री तेर सिंह बघेल व प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी मल्हारगढ़ श्रीमति कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन मे इंचार्ज थाना प्रभारी उनि रितेश डामोर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07.04.2026 को सउनि बाबुलाल डामोर ने मुखबिर सुचना पर कार्यवाही करते हुए नारायणगढ से पिपलिया मंडी रोड, बरखेडा वीरपुरिया फंटा, सगस बावजी मंदिर के पास से आरोपी बुटा सिंह पिता बिल्लु सिंह मजबी सिक्ख उम्र 28 साल निवासी कोलापति ग्राम किशनगढ पक्खरवाड थाना निहाल सिंह वाला जिला मोगा पंजाब के कब्जे वाली आइशर गाडी क्रमांक PB05AT6266 के कब्जे से 42 प्लास्टिक के कट्टों मे भरा कुल 10 क्विंटल 02 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपियों के विरुद्ध थाना नारायणगढ पर अपराध क्रमांक 80/26 धारा 8/15,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नारायणगढ मय पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।


0 Comments