दलौदा से अपर्हता बालिका को गुजरात बार्डर से किया बरामद,एक आरोपी गिरफ्तार


मंदसौर।मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी नाबालिक बालक /बालिकाओं को खोजने हेतु मध्यप्रदेश के सभी जिलों मे आपरेशन मुस्कान अभियान संचालित किया जा रहा है, उक्त तारतम्य मे जिला मन्दसौर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मंदसौर श्री विनोद कुमार मीणा के द्वारा गुम नाबालिग बालक-बालिकाओ के दस्तयाबी हेतु चलाये जा रहे मुस्कान अभियान के तहत निर्देश जिले के सभी थाना प्रभारीयों को दिये गये जिसके पालन मे कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री तेर सिहं बघेल एवं श्रीमान SDOP महोदय मंदसौर ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन तथा उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी थाना दलौदा के नेतृत्व मे दलोदा पुलिस टीम ने गुजरात बार्डर के पास से अपर्हत बालिका  को आरोपी  अनिल पिता जोगडा पाण्डा जाति भील नि. भीम फालिया के कब्जे से गुजरात बार्डर के पास ग्राम पिटोल जिला  झाबुआ से बरामद करने में सफलता प्राप्त की ।

घटना का संक्षिप्त विवरण -इस प्रकार है कि दिनांक 27.03.2026 को सूचनाकर्ता द्वारा अपनी नाबालिग बालिका के अपहरण होने की रिपोर्ट दर्ज करायी थी रिपोर्ट पर से थाना दलोदा पर अपराध धारा 137(2) बीएनएस का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया बाद थाना प्रभारी महोदय द्वारा गठित टीम को रवाना कर घटना स्थल अन्य संभावित स्थानो पर तलाश करते विश्वश्नीय मुखबीरो एवं सूचनाकर्ता के रिश्तेदारो की मदद से सुचना संकलन कर अपने व्यवसायिक कौशल का उपयोग कर गुजरात बार्डर के पास से पिटोल जिला झाबुआ से नाबालिग बालिका को आरोपी अनिल पिता जोगडा पाण्डा जाति भील नि. भीम फालिया के कब्जे से सकुशल दस्तयाब कर माता पिता को सुपुर्द किया । 

गिरफ्तार आरोपी- अनिल पिता जोगडा पाण्डा जाति भील नि. भीम फालिया जिला झाबुआ

 सराहनिय कार्यः - उनि शुभम व्यास थाना प्रभारी दलौदा,  सउनि तेजसिंह डामोर,आर 316 परिमाल सिंह म. आर.135 राखी गुर्जर, प्र.आरक्षक मुजफ्फर साइबर सेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments