भूखी में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति गीतों पर झूमे स्कूली बच्चे


मंदसौर। ग्राम पंचायत भूखी में स्वतंत्रता दिवस का पर्व बड़े ही हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच बालू गुर्जर ने मां सरस्वती एवं महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के बाद नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सस्वर राष्ट्रगान गाया और जय हिंद के गगनभेदी नारे लगाए।कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का पुष्पमाला से स्वागत व अभिनंदन किया गया। 


इस अवसर पर प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति गीतों पर मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसकी अतिथियों और ग्रामीणजनों ने मुक्तकंठ से प्रशंसा की। बच्चों का उत्साहवर्धन करने के लिए नृत्य करने वाले छात्र-छात्राओं को नगद राशि देकर सम्मानित भी किया गया।



कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को मोतीचूर के लड्डू वितरित किए गए और सहभोज का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पंचायत सचिव भारत कुमावत, सहायक सचिव कमलेश देवड़ा सहित विद्यालय के शिक्षकगण, पत्रकार बंधु एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments