डग। नगर पालिका डग के चुनावी रण में कांग्रेस ने पहला बड़ा और निर्णायक दांव खेल दिया है। पार्टी ने वार्ड नंबर 15 से युवा, शिक्षित और कर्मठ चेहरे मुख्तार अहमद उर्फ शानू को पार्षद पद का प्रत्याशी घोषित कर चुनावी बिगुल फूंक दिया है।
प्रत्याशी की घोषणा होते ही वार्ड 15 में चुनावी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में जबरदस्त उत्साह का माहौल है। जगह-जगह स्वागत, बैठकों और जनसंपर्क का दौर शुरू हो गया है।घर-घर पहुंच रही 'शानू भाई जिताओ समिति'मुख्तार अहमद जिताओ समिति के सदस्य वार्ड क्रमांक 15 में शानू भाई को मिलनसार, सेवाभावी, शिक्षित, युवा और कर्मठ उम्मीदवार बताकर घर-घर जनसंपर्क कर रहे हैं। समिति के कार्यकर्ता हर दरवाजे पर पहुंचकर विकास के मुद्दों पर चर्चा कर रहे हैं और उनके पक्ष में मतदान की अपील कर रहे हैं।
समिति ने मतदाताओं से भावुक अपील करते हुए कहा है कि आगामी 9 सितंबर को चुनाव चिन्ह 'हाथ का पंजा' के सामने वाला बटन दबाकर मुख्तार अहमद (शानू) को भारी मतों से विजयी बनाएं।युवा चेहरे पर दांव, विकास का वादा
पोस्टर जारी होते ही वार्ड 15 के कार्यकर्ताओं में जोश भर गया है। समर्थकों का कहना है कि युवा और शिक्षित चेहरे के रूप में शानू वार्ड के विकास के लिए सबसे बेहतर विकल्प साबित होंगे। साफ-सफाई, पेयजल, सड़क, रोशनी और गरीबों की सेवा जैसे मुद्दों को लेकर शानू लगातार जनता के बीच सक्रिय रहे हैं।से
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि कांग्रेस ने वार्ड 15 में युवा चेहरे पर दांव लगाकर चुनावी समीकरणों को अपने पक्ष में करने की रणनीति बनाई है। अब देखना यह होगा कि 9 सितंबर को जनता किसके सिर पर जीत का ताज पहनाती है।




0 Comments