डग (झालावाड़). नगर पालिका डग के वार्ड क्रमांक 5 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। भाजपा से पार्षद पद की उम्मीदवार भगवती बाई / मुकेश वर्मा ने वार्ड में जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।
प्रत्याशी को मिलनसार, सेवाभावी, शिक्षित और कर्मठ छवि के रूप में पेश किया जा रहा है। वार्ड में लगे पोस्टर-बैनर और जनसंपर्क के दौरान प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं से आगामी 9 सितम्बर को चुनाव चिन्ह कमल के फूल के सामने वाला बटन दबाकर भारी मतों से विजय बनाने की अपील की जा रही है।
प्रचार के दौरान भगवती बाई वर्मा ने कहा कि वार्ड में विकास कार्य उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी। साफ-सफाई, पेयजल, सड़क और स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत समस्याओं का समाधान किया जाएगा। वार्ड में "एक ही लक्ष्य, विकास का संकल्प" और "आपका विश्वास, मेरा प्रयास, मिलकर करेंगे वार्ड का विकास" के नारे के साथ कार्यकर्ता घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं।
वार्ड 5 में भाजपा प्रत्याशी भगवती बाई वर्मा का जनसंपर्क तेज, बोलीं - "आपका विश्वास, मेरा प्रयास, मिलकर करेंगे वार्ड का विकास"इधर डग-चौमहला क्षेत्र के भाजपा विधायक कालूराम मेघवाल ने भी चुनावी कमान संभाल ली है। विधायक मेघवाल द्वारा नगर पालिका के सभी 20 वार्डों में भाजपा चुनाव कार्यालयों का शुभारंभ किया जा रहा है। कार्यालय शुभारंभ के दौरान उन्होंने जनता से भाजपा के सभी 20 वार्डों के उम्मीदवारों को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की।



0 Comments