मंदसौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 17 चोरियों का खुलासा, अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग गिरफ्तार


मंदसौर। संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली और नाहरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल, सीएसपी जितेन्द्र भास्कर और एसडीओपी ग्रामीण कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेन्द्र सिंह राठौर और थाना प्रभारी नाहरगढ़ वरुण तिवारी की टीम ने 17 जगहों पर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय बागरिया गैंग का पर्दाफाश किया है।

मामला इस प्रकार है - दिनांक 18.07.2026 को थाना कोतवाली मंदसौर पर चोरी की रिपोर्ट प्राप्त हुई थी कि अज्ञात बदमाशों ने मकान के गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसकर दो अलमारियों से करीब 20 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के पुराने जेवरात चोरी कर लिए। इस पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 465/2026 धारा 305(a), 331(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।


जांच के दौरान पुलिस ने बागरिया गैंग को पकड़ा। पूछताछ में गैंग ने 17 अलग-अलग स्थानों पर चोरी की वारदात करना कबूल किया। आरोपी इंदौर, रतलाम, आगर, राजसमंद, नाथद्वारा, उदयपुर, मालेगांव, धुलिया, दिल्ली और गुड़गांव में वारदात कर चुके हैं। इनके विरुद्ध अलग-अलग थानों में अपराध पंजीबद्ध हैं।

गिरफ्तार आरोपी -

1. शिवराम उर्फ हनुमान पिता लादुराम बागरिया, निवासी ग्राम देवरिया कला, जिला अजमेर 2. सांवरा पिता रमेश बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर 3. सूरज पिता रमेश बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर 4. मदनबौदिया उर्फ सांवरा, निवासी ग्राम कुसायता 5. उमराव पिता लादुराम लोहार, निवासी कोटिया, जिला भीलवाड़ा, हाल मुकाम विजयनगर ब्यावर 6. कालूराम पिता रतनलाल बागरिया, निवासी चपानेरी, जिला अजमेर 

जप्त मशरूका - पुलिस ने आरोपियों से करीब 20 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात जप्त किए हैं।

वारदात में प्रयुक्त औजार - 2 टॉमी, 1 इलेक्ट्रॉनिक कटर, 2 ग्लब्स और 1 प्लास्टिक प्लास।

सराहनीय भूमिका - इस कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतवाली पुष्पेन्द्र सिंह राठौर, थाना प्रभारी नाहरगढ़ वरुण तिवारी, उनि शैलेन्द्र सिंह कनेरा, उनि संदीप मौर्य, प्रआर उमंग शर्मा, प्रआर अर्जुन सिंह राठौर, प्रआर हरीश यादव, प्रआर आशीष बैरागी (सायबर सेल), प्रआर मनीष बघेल (सायबर सेल), प्रआर मुजफ्फरुद्दीन (सायबर सेल), आर हरीश राठौर, आर आशुतोष, आर मंगल और आर शैलेन्द्र सिंह की सराहनीय भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments