मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा और एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना भानपुरा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
थाना प्रभारी उप निरीक्षक विनय बुन्देला की टीम ने 15 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर आम रोड भैसोदामंडी स्थित पुलिस चेकपोस्ट के आगे कार्रवाई करते हुए आरोपी सुरेन्द्र सिंह (23) पिता महिपाल सिंह, निवासी ग्राम सरवर, थाना उन्हेल नागेश्वर, जिला झालावाड़ (राजस्थान) को गिरफ्तार किया।
एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए आरोपी के कब्जे से 160 ग्राम एमडी, जिसकी कीमत करीब 16 लाख रुपये है, और 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा, जिसकी कीमत 13 हजार रुपये है, जब्त किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 8/15, 22, 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है।
विवेचना के दौरान मादक पदार्थ देने वाले दूसरे आरोपी संजीव कुमार (28) पिता बाबूलाल व्यास, निवासी जेताखेड़ी, थाना गंगधार (राजस्थान) को भी गिरफ्तार किया गया है।
जब्त सामग्री:
1. 160 ग्राम एमडी और 6 किलो 800 ग्राम डोडाचूरा, कुल कीमत 16 लाख 13 हजार रुपये। 2. बिना नंबर की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, कीमत 70 हजार रुपये।
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भानपुरा विनय बुन्देला, चौकी प्रभारी भैसोदामंडी धर्मेश यादव और उनकी टीम का विशेष योगदान रहा।


0 Comments