मंदसौर। पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ रामसनेही मिश्रा एवं एसडीओपी गरोठ विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना भानपुरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
थाना प्रभारी भानपुरा उप निरीक्षक विनय बुंदेला की टीम ने दुधाखेड़ी मंदिर के बायपास तिराहा पर घेराबंदी कर आरोपी सत्यनारायण मीणा (42) पिता मांगीलाल मीणा और राधाबाई (38) पति सत्यनारायण मीणा, निवासी ग्राम भदाना, थाना रामपुरा जिला नीमच को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से 6 किलोग्राम 82 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जप्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 12 लाख रुपये है।
मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई
दिनांक 12 सितंबर 2026 को थाना भानपुरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दुधाखेड़ी माताजी मंदिर के पास बायपास तिराहा पर दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ लेकर खड़े हैं। सूचना पर तत्काल टीम रवाना हुई और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अफीम जप्त की। आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।
जप्त मश्रुका: 6 किलो 82 ग्राम अवैध अफीम, कीमत लगभग 12 लाख रुपये
गिरफ्तार आरोपी:
1. सत्यनारायण पिता मांगीलाल मीणा (42), निवासी ग्राम भदाना, थाना रामपुरा, जिला नीमच 2. राधाबाई पति सत्यनारायण मीणा (38), निवासी ग्राम भदाना, थाना रामपुरा, जिला नीमच उक्त सराहनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी भानपुरा उनि विनय बुंदेला एवं टीम भानपुरा का विशेष योगदान रहा।


0 Comments