राशन के लिए भटक रहे हितग्राही, उचित मूल्य दुकान पर लटका ताला


मंदसौर।। शासन की मंशा गरीबों तक समय पर राशन पहुंचाने की है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट नजर आ रही है। कयामपुर तहसील के अंतर्गतआने वाली ग्राम रणायरा स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान (कोड नं. 1603011) में शुक्रवार को भी ताले लटके मिले, जबकि नियमानुसार गुरुवार और शुक्रवार, शनिवार को दुकान खुलना अनिवार्य है।


सुबह से राशन लेने पहुंचे हितग्राही दुकान के बाहर घंटों इंतजार करते रहे। कई ग्रामीण दूर-दराज से आए थे, लेकिन शटर बंद देखकर मायूस होकर लौटने को मजबूर हुए। हितग्राहियों का कहना है कि यह कोई पहला मौका नहीं है, अक्सर बिना सूचना के दुकान बंद रखी जाती है, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

इस संबंध में जब सेल्समैन गोपाल माली से संपर्क करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने फोन उठाना भी मुनासिब नहीं समझा। जिम्मेदार के इस रवैये से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मनमाने तरीके से दुकान बंद रखने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि गरीब हितग्राहियों को उनका हक समय पर मिल सके।

Post a Comment

0 Comments