वैगनार गाड़ी से पुलिस ने पकड़ा शराब का जखीरा,आरोपी गिरफ्तार

मंदसौर।म.प्र.शासन के द्वारा दिये गए निर्देशानुसार संपूर्ण म.प्र.में अवैध शराब के भंडारण/विक्रय एवं तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया हैं। उसी तारतम्य में मंदसौर पुलिस के थाना मल्हारगढ द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरुद्ध मुख्बीर सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए मौके से 21 पेटी काउंटी क्लब अंग्रेजी शराब कीमती 85 हजार 680 रुपये की जप्त करने में बडी सफलता मिली है। एवं घटना में प्रयुक्त सिल्वर रंग की मारुती सुजूकी वेगनार वाहन क्रमांक आरजे14सीई1903 कीमती 02 लाख 50 हजार रुपये को भी आरोपी शराब तस्कर से जप्त करने में बडी सफलता मिली हैं। घटना के संक्षिप्त विवरणानुसार दिनांक 05.05.21 को अवैध शराब के संबंध में मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि एक सिल्वर रंग की वेगनार गाडी में अवैध षराब का परिवहन किया जा रहा हैं। मुखबीर सूचना की तस्दीक कर कार्यवाही करते हुए ग्राम रुपी व ग्राम अमरपुरा के बीच आम रोड पुलिया पर घेराबंदी कर सिल्वर रंग की मारुती सुजूकी वेगनार गाडी क्रमांक आरजे14सीई1903 को रोककर चालक से नाम पता पूछते अपना नाम मदनलाल पिता परसराम बंजारा उम्र 40 वर्ष निवासी खेरमगरी जिला प्रतापगढ (राजस्थान) का होना बताया। उक्त आरोपी के आधिपत्य वाले सिल्वर रंग की मारुती सुजूकी वेगनार वाहन की तलाषी लेते वाहन से 21 पेटी काउंटी क्लब अंग्रेजी शराब जप्त की गई। उक्त षराब के संबंध में वैध प्रपत्र एवं लायसेंस के बारे मे पूछने पर कोई वैध कागज या लायसेंस नही होना बताया गया। जिस पर से आरोपी षराब तस्कर मदनलाल पिता परसराम बंजारा को मौके से विधिवत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध थाना मल्हारगढ पर अप.क्र.ः- 109/21, धाराः- 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपी से शराब तस्करी करने वाले अन्य तस्करों के संबंध में पूछताछ जारी हैं। 


Post a Comment

0 Comments