ग्राम कछालिया में चल रही थी, मन्नत की दावत,पुलिस ने दि बंदिश

मंदसौर।कोरोना काल के चलते   प्रशासन ने समस्त सार्वजनिक एवं निजी कार्यक्रमों, शादी, ब्याह मन्नत उठावना, मोसर सभी प्रकार के आयोजनों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया  है ,लेकिन गरोठ क्षेत्र के समीप ग्राम कछालिया में एक खेत में मन्नत का कार्यक्रम शबाब पर चल रहा था,  लगभग 200 के आसपास व्यक्ति  कार्यक्रम में मदमस्त थे, मगर आयोजकों ने कभी नहीं सोचा था, कि खेत पर भी पुलिस पहुंच जाएगी ,जब गरोठ पुलिस थाने को इस आयोजन की शिकायत होने पर  थाने से पुलिस की टीम महिला सब इंस्पेक्टर वंदना शाक्यवार  एसआई अर्जुन सिंह परिहार, नवागत एसआई भारत कटारे मय  पुलिस फोर्स के साथ जब कछालिया मन्नत स्थल पर पहुंची,तो पहले पुलिस ने समझाइश दी कि ,आप कोरोना काल के चलते भीड एकत्रित ना करें , बस फिर क्या था , मन्नत कार्यक्रम में आये महिला और पुरुषों ने  मिलकर पहले तो पुलिस टीम के साथ झुमा झटकी की ओर  विवाद किया, वह देखते-देखते खेत में पड़े पत्थरों से अंधाधुंध पुलिस टीम पर पत्थरों की बारिश कर दी, जिससे की एक आरक्षक घायल हो गया जिसके सिर पर चोट आई।जिसकी सूचना तुरंत पुलिस थाने को दी गई ,उसके बाद बड़ी संख्या में पुलिस बल कछालिया पहुंचा ,तब जाकर स्थिति नियंत्रण में आई,   और पुलिस  जवानों कि संख्या ज्यादा देखते हुए आयोजकों और मेहमानों ने खेतों की तरफ दौड़ लगा दी,तब जवानों ने भी होंसला ना हारते हुए 2 किलोमीटर   दौड़ लगाकर  अपनी बहादुरी दिखाते हुए   पत्थर बरसाने वाले लोगों को धर दबोचा ,पुलिस टीम के ऊपर हमला करने के आरोप में पुलिस थाना गरोठ ने 11 व्यक्तियों के ऊपर नामजद मुकदमा दर्ज किया है।और नगर पंचायत गरोठ की टीम द्वारा आयोजन स्थल पर लगे टेंट और अन्य सामान  जब्त कर गरोठ थाने में लाया गया।

इन जवानों ने दिखाई अपनी बहादुरी -इन जवानों ने पहुंचकर संभाला मोर्चा  , महिला सब इंस्पेक्टर वंदना शाक्यवार, एसआई अर्जुन सिंह परिहार, एस आई भारत कटारे , ने अपनी सूझबूझ और बहादुरी से स्थिति   को  नियंत्रित किया ।लॉक डॉउन में धारा 144 का उल्लंघन करने एवं पुलिस टीम के ऊपर हमला  करने पर गरोठ पुलिस थाने द्वारा आयोजकों के खिलाफ पहली कारवाई की गई है। 

Post a Comment

0 Comments