41 साल से सड़क नहीं: रिछाबच्चा नई आबादी के ग्रामीणों का आंदोलन


मंदसौर।ग्राम रिछाबच्चा नई आबादी में पक्की सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश अब आंदोलन में बदल गया है। सोमवार को ग्रामीणों ने भीम आर्मी के साथ मिलकर फोर लेन के पास धरना प्रदर्शन शुरू किया और “जय भीम, जय संविधान” के नारे लगाए।

ग्रामीणों ने बताया कि यह बस्ती वर्ष 1985 से बसाई गई है, जहां करीब 400 से अधिक आबादी निवास करती है। गांव के लगभग 90 प्रतिशत निवासी अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग से हैं। आरोप है कि बीते 41 वर्षों में विभिन्न सरकारों के कार्यकाल के बावजूद जातिगत भेदभाव के चलते मुख्य 1.5 किलोमीटर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया।


इस मुद्दे को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। आंदोलन को भीम आर्मी मंदसौर जिलाध्यक्ष इंजीनियर राकेश सूर्यवंशी एवं जिला टीम का समर्थन प्राप्त हुआ है। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक सड़क निर्माण के लिए लिखित आश्वासन और समय-सीमा तय नहीं की जाएगी, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

धरना प्रदर्शन में प्रदीप सोनाथी, सुरेश हटीला, श्याम सबा खेड़ा, कैलाश (पूर्व सरपंच प्रतिनिधि), राकेश परिहार (पूर्व सरपंच), राधेश्याम श्रीमाल, भेरूलाल घोरावल, राजाराम बामनिया, भंवरलाल श्रीमाल, परमानंद चरेण, दशरथ सिसोदिया, अशोक परिहार, बद्रीलाल राठौर, अंबालाल गोडावाल, श्याम चौहान, गौतम घोरावल, सीताराम घोरावल, योगेश परिहार, विनोद, राहुल गोडावाल, दिलीप बामणिया सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments