मंदसौरl। आक्या में रोड के करीब शराब की दुकान नियमों के विरुद्ध संचालित हो रही है जिस पर तत्काल कार्रवाई हेतु सविनय निवेदन है कि मंदसौर जिले में आबकारी विभाग द्वारा टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से शराब दुकानों का आवंटन तो नियमों के अनुसार किया गया है, किंतु वर्तमान में कई स्थानों पर ठेकेदारों द्वारा इन नियमों की खुलेआम अवहेलना की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार आक्या क्षेत्र में स्थित शराब दुकान नेशनल हाईवे के अत्यंत निकट संचालित की जा रही है, जिससे आए दिन दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। इस संबंध में पूर्व में भी शिकायत की जा चुकी है, परंतु अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
इसी प्रकार दलोदा, धुंधड़का, अफजलपुर तथा सीतामऊ रोड मल्हारगढ़ पिपलिया मंडी नारायणगढ़ बुढ़ा नापखेड़ा पर स्थित शराब दुकानें भी नियमों के विपरीत संचालित हो रही हैं। सड़क किनारे स्थित इन दुकानों के कारण लोग वहीं बैठकर शराब का सेवन करते हैं तथा नशे की हालत में वाहन चलाते हैं, जिससे गंभीर सड़क दुर्घटनाएं हो रही है और कई लोगों की जान तक जा चुकी है।
इसके अतिरिक्त, पूर्व में जहां शराब दुकान संचालित थी, वहां वर्तमान में अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। साथ ही "डायरी सिस्टम के माध्यम से गांव-गांव में शराब की आपूर्ति की जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों का वातावरण दूषित हो रहा है और सामाजिक व्यवस्था पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है।
अतः आपसे निवेदन है कि नियमों के विरुद्ध संचालित सभी शराब दुकानों की तत्काल जांच कर कार्रवाई की जाए।
नेशनल हाईवे एवं मुख्य सड़कों के समीप स्थित दुकानों को नियमानुसार हटाया जाए।
अवैध शराब बिक्री एवं 'डायरी सिस्टम पर सख्त प्रतिबंध लगाया जाए।
संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर कड़ी कार्रवाई की जाए।
आपकी त्वरित कार्रवाई से जनहित में बड़ा सुधार संभव होगा।


0 Comments