मंदसौर। माल्या खेरखेड़ा के समीप हुए दर्दनाक निक्की बस हादसे में बेटीखेड़ी निवासी 22 वर्षीय युवक वर्दीचंद मालवीय की मृत्यु हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में गांधी चौराहे पर एकत्रित हुए और शासन-प्रशासन से उचित मुआवजा एवं सहायता की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।
परिजनों का कहना है कि मृतक परिवार का सहारा था और उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी योजना का लाभ एवं जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान भीम आर्मी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के समर्थन में मजबूती से खड़े नजर आए। भीम आर्मी पदाधिकारियों ने कहा कि जब तक परिवार को न्याय एवं उचित मुआवजा नहीं मिलता, तब तक संगठन उनके साथ खड़ा रहेगा।
गांधी चौराहे पर हुए प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। मौके पर पहुंची प्रशासनिक टीम एवं पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को समझाइश देते हुए शासन स्तर तक उनकी मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। घटना को लेकर क्षेत्र में गहरा आक्रोश एवं दुख का माहौल बना हुआ है।


0 Comments