आबकारी विभाग ने दी दबिश

मंदसौर। बृजेंद्र कोरी जिला आबकारी अधिकारी ने आज सुबह ग्राम  डीगांव मे आबकारी दल द्वारा दबिश दी जाकर अलग-अलग घरों में अवैध हाथ भट्टी कच्ची शराब लगभग 15 लीटर जप्त की गई और लगभग 1200 लीटर आसवन के लिए तैयार महुआ लहान मौके पर नष्ट किया गया आरोपी अनीता पिता गेंदालाल बांछड़ा उम्र 35 वर्ष  एवं आरोपी सोरम पति रामचंद्र बछड़ा उम 58 वर्ष निवासी डी गांव के खिलाफ मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 संशोधित 2000 की धारा 34 एक के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर गिरफ्तार किया गया एवं अपराध जमानती होने के कारण मौके पर जमानत देकर रिहा किया गया उक्त कार्रवाई का नेतृत्व सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री  पीसी केरवार ने किया एवं आबकारी उप निरीक्षक नरेंद्र  सिंह डामोर एवं स्टाफ श्री कैलाश शर्मा योगेंद्र बामनिया केशव  मेड़तवाल का सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments