कांग्रेस प्रत्याशी राकेश पाटीदार जनसंपर्क के दौरान नहीं कर रहे कोविड नियमो का पालन


किशोर मलैया

सुवासरा विधानसभा क्रमांक 226 में कांग्रेस प्रत्याशी बनाए गए राकेश पाटीदार टिकट मिलने की खुशी में इतने बदहवास हो गए कि वह कॉविड नियम और कोरोना जैसी गम्भीर महामारी को ही भूल गए  । उनके द्वारा बिना मास्क के ग्रामीण क्षेत्रों में घूमकर सघन जनसंपर्क किया जा रहा है और लोगों से हाथ मिलाकर और गले लगकर वोट मांगे जा रहे हैं लेकिन कोविड नियमो की अव्हेलना हैं। राकेश पाटीदार के जनसंपर्क में भीड़ नहीं जुटने के कारण राकेश पाटीदार द्वारा सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को नियम विरुद्ध वाहनों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में ले जाकर प्रचार प्रसार किया जा रहा है जो कि कोरोना संक्रमण को निमंत्रण है अगर कोरोना वायरस ग्रामीण क्षेत्रों में फैलता है तो इसकी जिम्मेदारी किसकी रहेगी राकेश पाटीदार सभी नियमों को उल्लंघन कर रहे हैं  लेकिन यह तस्वीरें बयां कर रही है कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कोरोना काल में धकेलने का प्रयास राकेश पाटीदार लगातार  कर रहा है और राकेश पाटीदार द्वारा सभी ग्रामीण क्षेत्र में सुवासरा विधानसभा के 226 के जनसंपर्क  दौरान जनसभाएं  कर रहे हैं लेकिन निर्वाचन आयोग इस ओर ध्यान देकर इस तरह से कोविड नियमो की अव्हेलना करने वाले प्रत्याशियों के विरुद्ध जनहित में वैधानिक कार्रवाई करें।

Post a Comment

0 Comments