मंदसौर। पुलिस अधीक्षक अनुराग सुजानिया द्वारा अपराध एवं अपराधियो तथा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले अपराधियो पर नियंत्रण एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने संबंधी निर्देशो पर कार्यवाही करते एवं अतिरिक्त. पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर सतनाम सिंह के मार्गदर्शन तथा धर्मेश यादव थाना इंचार्ज थाना प्रभारी थाना वायडी नगर के कुशल नेतृत्व मे दिनांक 04.09.2023 को अंतर्राज्यिय बार्डर पर वाहन चेकिंग कर वापसी दौरान सउनि राधेश्याम प्रजापति को ग्राम माल्याखेडी फंटा प्रतापगढ रोड राजपुरिया फंटा पर दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था मे खडे मिले जिनके पास एक काले रंग के पिठ्ठु बैग था जो पुलिस को देखकर इधर उधर होने लगे तो फोर्स की मदद से दोनो संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा जिनसे उनका नाम पता पुछते अपना नाम लोकेश पिता भंवरलाल मीणा व दिपक पिता रामचन्द्र धोबी दोनो निवासी बजरंगगढ थाना हतुनिया जिला प्रतापगढ का होना बताया दोनो संदिग्ध होने से एवं मौके पर अंधेरा होकर पर्याप्त रोशनी न होने से दोनो संदेहीयों को थाने लेकर आये । दोनो संदेहीयों से फोर्स व पंचानो के समक्ष बैग की तलाशी लेते उनके बैग से पारदर्शी थैली मे अवैध नशीला पदार्थ 230 ग्राम एमडीएम ड्रग्स मिला, जिसे पंचानो एवं फोर्स के समक्ष विधिवत जप्त कर, दोनो संदेहीयों की विधिवत गिरफ्तारी ली गई। बाद थाना वायडी नगर पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया है जो विवेचना दौरान आरोपीगणों लोकेश एवं दिपक से अवैध नशीला पदार्थ एमडीएम ड्रग्स के बारे मे पुलिस रिमांड लेकर पुछताछ जारी है ।
सराहनीय कार्य – थाना प्रभारी उनि. धर्मेश यादव थाना वायडी नगर , सउनि. राधेश्याम प्रजापति, प्रआर. 494 दिनेश धाकड ,प्रआर. 351 विरेन्द्र पुरोहित, आर. 630 गिरीश सिंह, आर. 253 नारायण डाबी, आर. 268 भुपेन्द्र सिह, आर. 785 विमल सांखला , आर. चालक 119 विजय तनान ।


0 Comments