सीएम शिवराज के वीडियो एडिट कर वायरल पर भाजपा युवा मोर्चा ने की कार्यवाही की मांग


शामगढ़। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान के पुराने वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया पर वायरल के मामले को लेकर सोमवार को भाजयुमो द्वारा एसपी के नाम एक आवेदन टीआई अरविंद सिंह राठौर को अध्यक्ष नंदू कुमावत व भारती जायसवाल को दिया , आवेदन में बताया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व उनके सहयोगी द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान का वीडियो तोड़ मरोड़कर उन्हें बदनाम करने के षड्यंत्र से सोशल मीडिया पर वायरल किया गया , नामजद दो व्यक्तियो पर संवैधानिक कार्रवाई करने सहित साक्ष्य व आवेदन सौंपकर टीआई को श्रीकुमावत ने अवगत कराकर त्वरित प्रकरण दर्ज करने की मांग की।
       इस दौरान नगर भाजपा अध्यक्ष राहुल मुजावदिया , मंडल महामंत्री धीरज डपकरा , ईश्वर कच्छावा , नगर अध्यक्ष विमल राठौर , मोहित जैन , सतीश मांदलिया , महेश सेठिया , प्रदीप यादव , अंकित उदिया सहित बड़ी संख्या में मोर्चा कार्यकर्ता मौजूद रहे , रात्रि भी पिछड़ा मोर्चा महामंत्री सुनील पटेल ने इसी संदर्भ में आवेदन दो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल करने वाले व्यक्तियों के खिलाफ दिया था

Post a Comment

0 Comments