डग। नगर पालिका चुनाव में वार्ड क्रमांक 5 से कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती अनिता बाई (पति: जगदीश वर्मा) ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। हाथ जोड़कर घर-घर पहुंच रहीं अनिता बाई को मतदाता भाइयों एवं बहनों का भरपूर स्नेह और आशीर्वाद मिल रहा है।
जनसंपर्क के दौरान अनिता बाई ने कहा कि वे वार्ड की अपनी, ईमानदार, कर्मठ एवं जनसमर्पित प्रत्याशी के रूप में सेवा के लिए मैदान में हैं। उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाते हुए कहा कि वार्ड में स्वच्छ पेयजल, बेहतर सड़कें और नालियों का निर्माण, हर गली में लाइट और स्वच्छता की समुचित व्यवस्था तथा जन-समस्याओं का त्वरित एवं पारदर्शी समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह हाथ का पंजा पर अपना बहुमूल्य वोट देकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।क्षेत्र में कांग्रेसजनों में भारी उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने नारा दिया, कांग्रेस है तो भरोसा है, आपका साथ, हमारा संकल्प!



0 Comments